पिथौरागढ़, सितम्बर 25 -- Pithoragarh News: बेरीनाग। पुलिस उपाधीक्षक गोविंद बल्लभ जोशी ने बेरीनाग कोतवाली और चौकोड़ी चौकी का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान जोशी ने थाना व चौकी परिसर पहुंचकर साफ-सफाई, मालखाना, हवालात, कार्यालय अभिलेखों और आपदा उपकरणों की स्थिति का बारीकी से जायजा लिया। साथ ही उन्होंने पुलिसकर्मियों की कार्यप्रणाली की समीक्षा की। इस दौरान जोशी ने विभिन्न धाराओं में दर्ज लंबित विवेचनाओं की फाइलें देखीं। साथ ही अधिकारियों को सभी लंबित मामलों का शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...