Pithoragarh News: बेरीनाग रामलीला में हुआ लंका दहन
पिथौरागढ़, अक्टूबर 21 -- Pithoragarh News: बेरीनाग। नगर में नागदेव रामलीला समिति की ओर से रामलीला का मंचन जारी है। रामलीला के आठवें दिन कलाकारों ने शबरी आश्रम प्रसंग से लेकर लंका दहन तक की लीलाओं का मंचन किया। इस दौरान हनुमान के अशोक वाटिका विध्वंस, अक्षय कुमार वध और लंका दहन के रोमांचक दृश्यों पर दर्शकों ने जमकर तालियां बजाईं। रामलीला में भगवान राम की भूमिका रश्मि कन्याल, लक्ष्मण की ऋषभ राठौर, माता सीता की पलक शाह, माता शबरी की इंदिरा बाफिला, हनुमान की आनंद सिंह, सुग्रीव की सुमिता मिश्रा, जामवंत की रवि चन्याल, तारा की नीरज खनका, छोटे अंगद की हर्षवर्धन शाह, विभीषण की गोविन्द बिष्ट, रावण की जसवंत सिंह, मेघनाद की कुलदीप बोहरा, अक्षय कुमार की अंश धानिक और त्रिजटा की भूमिका राहुल पाण्डेय ने निभाई। यह भी पढ़ें- Bareily News: जोगी नवादा में 30 ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.