Pithoragarh News: बेरीनाग में बंदरों का आतंक, आमजन परेशान
पिथौरागढ़, जुलाई 16 -- Pithoragarh News: बेरीनाग। नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में लोग बंदरों के आंतक से परेशान है। स्थानीय लोगों ने बताया कि बंदर राहगीरों के साथ ही लोगों की संपत्ति को नुकसान पहुंचा रहे है। जिससे स्थानीय लोगों में भय का माहौल है। ग्रामीणों ने बताया इन दिनों काफी संख्या में बंदर गलियों व छतों पर घूम रहे हैं। जिससे बच्चें व लोग अकेले दुकानों में जाने से डर रहे है। कहा बंदरों को भगाने का प्रयास करने पर वह काटने के लिए दौड़ रहे है। कहा वन विभाग को शिकायत करने के बाद भी बंदरों को नही पकड़ा जा रहा है। इधर वन क्षेत्राधिकारी चंदा मेहरा ने कहा कि गांव में बंदरों को पकड़ने के लिए जल्द ही अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए अधिकारियों को पत्र लिखा गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.