Pithoragarh News: बेरीनाग महाविद्यालय में करियर काउंसलिंग कार्यक्रम हुआ
पिथौरागढ़, अक्टूबर 29 -- Pithoragarh News: बेरीनाग। महाविद्यालय में दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना के तहत करियर काउंसलिंग व कौशल विकास जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन हुआ। प्राचार्य प्रो. बीएम पाण्डेय की अध्यक्षता में कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। इस दौरान नोडल अधिकारी डॉ. प्रमेश टम्टा ने विद्यार्थियों को कौशल विकास, रोजगारपरक प्रशिक्षण तथा करियर के विभिन्न अवसरों की जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों को अपनी रुचि व योग्यता के अनुरूप प्रशिक्षण प्राप्त करने तथा उपलब्ध रोजगार अवसरों का लाभ उठाकर आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया। संचालन डॉ. रश्मि सेलवाल ने किया। इस दौरान डॉ. महेश पाण्डेय, डॉ. अमन वर्मा, डॉ. टीका सिंह, डॉ. महेश चंद्र विश्वकर्मा मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.