पिथौरागढ़, अगस्त 23 -- Pithoragarh News: पिथौरागढ़। मड़मानले क्षेत्र में सांप ने एक बुजुर्ग महिला को डस लिया। जानकारी के अनुसार 60 वर्षीय हरकला देवी बीते दिन अपने घर के पास कुछ काम कर रही थी। इस दौरान अचानक एक सांप ने उसे डस लिया। घटना के बाद परिजन बुजुर्ग को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। इस दौरान इमरजेंसी में तैनात एमओ डॉ. अब्दुल ने बुजुर्ग को भर्ती कर उसका उपचार शुरू किया। बताया महिला का उपचार जारी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...