Pithoragarh News: बुखार, जुखाम के मरीजों में बढ़ोतरी
पिथौरागढ़, अगस्त 31 -- Pithoragarh News: पिथौरागढ़। नगर स्थित बीडी पांडे जिला अस्पताल में साप्ताहिक अवकाश के बाद लोगों का तांता लगा। सोमवार को सुबह से ही पर्चा काउंटर से लेकर ओपीडी, एक्सरे, पैथोलॉजी कक्ष के बाहर लोगों की भीड़ देखने को मिली। इस दौरान लोग ओपीडी कक्षों में पर्चा लगाकर अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे। वरिष्ठ फिजीशियन डॉ. एमएस रजवार ने बताया कि इन दिनों उनके पास ओपीडी में बुखार, जुखाम के मरीजों की संख्या में काफी बढ़ोतरी हो रही है। उन्होंने लोगों ने इन दिनों सर्तकता बरतने व उबला पानी, हल्का भोजन करने की सलाह दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.