पिथौरागढ़, अक्टूबर 12 -- Pithoragarh News: अल्मोड़ा। दीवाली को देखते हुए ऊर्जा निगम की ओर से अनुरक्षण कार्य किया जा रहा है। इस कारण सोमवार को धारानौला, ब्राइटन कॉर्नर और दौलाघट, चितई, लोद, किरणा, ध्याड़ी, लमगड़ा, सत्यों, पौधार, जलना, कपीलेश्वर व जैंती लाइन से जुड़े सभी क्षेत्रों में सुबह दस बजे से बिजली आपूर्ति बाधित है। इस कारण लोगों को दिक्कतों से जूझना पड़ रहा है। ऊर्जा निगम के ईई कन्हैया जी मिश्रा ने बताया कि अनुरक्षण कार्य के चलते शट डाउन लिया गया है। कार्य पूरा होने के बाद आपूर्ति सुचारू कर दी जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...