पिथौरागढ़, नवम्बर 24 -- Pithoragarh News: पिथौरागढ़। राजकीय जूनियर हाईस्कूल बिषाड़ में एक दिवसीय बाल विज्ञान कार्यशाला का आयोजन हुआ। कार्यशाला के दौरान बच्चों को विज्ञान व गणित के रोचक प्रयोगों, खेल-गतिविधियों, कठपुतली प्रदर्शन और जादू के पीछे छिपे विज्ञान को बताया। सामाजिक एवं सांस्कृतिक समिति पिथौरागढ़ की ओर से उत्तराखंड विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद देहरादून के सहयोग से चयनित विद्यालयों के बच्चों के लिए कार्यशाला का आयोजन किया गया था। कहा इस पहल का उद्देश्य बच्चों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, जिज्ञासा, तार्किक चिंतन, रचनात्मकता व नवाचार की भावना विकसित करना तथा खेल व गतिविधियों के माध्यम से विज्ञान और गणित को सरल, रोचक व व्यवहारिक रूप में समझाना था। ----

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...