पिथौरागढ़, अगस्त 2 -- Pithoragarh News: पिथौरागढ़। गंगोलीहाट मुख्य मार्ग से तहसील कार्यालय जाने वाली सड़क की बदहाल स्थिति को लेकर बार एसोसिएशन के सदस्यों ने एसडीएम से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। अधिवक्ताओं ने कहा कि तहसील कार्यालय मार्ग लंबे समय से क्षतिग्रस्त है, जिससे यहां से आवाजाही करने वाले लोगों को दुर्घटना का खतरा बना रहता है। बरसात के मौसम में सड़क की सुरक्षा दीवार भी क्षतिग्रस्त होकर बाहर निकलने लगी है, जिससे कभी भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है। उन्होंने कहा कि इस मार्ग से प्रतिदिन सैकड़ों नागरिक, वादकारी, अधिवक्ता और सरकारी वाहन गुजरते हैं। सड़क की खराब स्थिति और यातायात अव्यवस्था के कारण लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। यह भी पढ़ें- Chandauli News: तहसील मार्ग पर वाहनों के खड़ा होने से आवागमन में दिक्कत उन्होंने एसडीएम...