पिथौरागढ़, सितम्बर 24 -- Pithoragarh News: पिथौरागढ़। डीडीहाट क्षेत्र में एक व्यक्ति रपटने से घायल हो गया है। जानकारी के अनुसार ओगला निवासी 35 वर्षीय कमलेश अवस्थी मंगलवार देर शाम बाइक में पेट्रोल भराकर अपने घर की ओर लौट रहा था। इस दौरान अचानक रास्ते में बाइक रपटने से वह गिर गया। घटना के बाद उनके साथ आ रहा युवक उसे डीडीहाट स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचा। यहां चिकित्सक ने घायल की स्थिति को देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। यहां इमरजेंसी में तैनात एमओ डॉ. आशु अवस्थी ने उसका उपचार शुरू किया। बताया व्यक्ति के गर्दन, हाथ में गंभीर चोट आई है। जिसे देखते हुए उसे आईसीयू में भर्ती किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...