पिथौरागढ़, जुलाई 29 -- Pithoragarh News: पिथौरागढ़। नगर में पुलिस ने एक नाबालिग को बाइक चलाते हुए पकड़ा। बुधवार को पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार एसआई कमलेश जोशी के नेतृत्व में चलाए गए अभियान के दौरान सिल्थाम क्षेत्र में एक बाइक सवार को रोका, जो बगैर हेलमेट पहने हुए था। पूछताछ व दस्तावेजों की जांच के दौरान चालक नाबालिग निकला। पुलिस ने संबंधित वाहन स्वामी के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत कुल Rs.37,500 का चालान काटा और मोटरसाइकिल को सीज कर दिया गया। यह भी पढ़ें- Pithoragarh News: बाइक चलाते नाबालिग पकड़ा, साढ़े 37 हजार का चालान

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...