पिथौरागढ़, सितम्बर 4 -- Pithoragarh News: संतोष, पिथौरागढ़। धारचूला बलुवाकोट क्षेत्र में कार का टायर फटने से एक व्यक्ति घायल हो गया है। गुरुवार शाम को हुई घटना में व्यक्ति के सिर व हाथ में चोट आई है। यहां बीडी पांडे जिला अस्पताल में व्यक्ति को भर्ती कर उसका उपचार किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार बलुवाकोट निवासी 42 वर्षीय प्रदीप सिंह क्षेत्र में पंचर की दुकान चलाता है। गुरुवार को व्यक्ति अपने दुकान पर कार के टायर में हवा डाल रहा था। इस दौरान कार के टायर में प्रैशर अधिक होने के कारण ट्यूब फट गया। जिससे व्यक्ति घायल हो गया। घटना के बाद परिजन उसे तुरन्त जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां इमरजेंसी में तैनात एमओ डॉ. राहुल ने घायल को भर्ती कर उसका उपचार शुरू किया। बताया चिकित्सकों की देखरेख में व्यक्ति का उपचार जारी है।-----

हिंदी हिन्दुस्तान की स...