पिथौरागढ़, जुलाई 29 -- Pithoragarh News: पिथौरागढ़। यातायात पुलिस ने एसडीएस राजकीय इंटर कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। यातायात अपर उपनिरीक्षक गोविन्द कोश्यारी के नेतृत्व में पुलिस कर्मी विद्यालय पहुंचे। इस दौरान पुलिस ने छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा व यातायात नियमों की जानकारी दी। कहा इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना है। टीम में हेड कांस्टेबल संजय कन्याल, कांस्टेबल अनिल जोशी, कांस्टेबल नीरज कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Balrampur News: बच्चों ने दिया यातायात नियमों का पालन करने का संदेश

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...