पिथौरागढ़, अगस्त 19 -- Pithoragarh News: पिथौरागढ़। एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट व चाइल्ड हेल्पलाइन ने बाल विद्या मंदिर गौड़ीहाट में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। अपर उपनिरीक्षक प्रेम बल्लभ छिम्वाल, महेन्द्र सिंह व चाइल्ड हेल्पलाइन से निर्मला पाण्डेय, आशा चन्द और सुनीता चन्द ने छात्र-छात्राओं को बाल व महिला सुरक्षा, मानव तस्करी की रोकथाम, नशे के दुष्परिणाम, साइबर अपराधों से बचाव, गुड टच-बैड टच और बच्चों के अधिकारों के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी।पुलिस टीम ने विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने तथा स्वस्थ व सुरक्षित जीवन अपनाने के लिए प्रेरित किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...