पिथौरागढ़, अगस्त 31 -- Pithoragarh News: संतोष, पिथौरागढ़। मुनस्यारी पुलिस ने थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों में जाकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। थानाध्यक्ष अनिल आर्या के नेतृत्व में पुलिस टीम गांव पहुंची। इस दौरान पुलिस ने ग्रामीणों से चर्चा कर उन्हें विभिन्न विषयों के बारे में जानकारी दी। पुलिस ने ग्रामीणों से बिना सत्यापन के बाहरी लोगों को किरायेदार में ना रखने की अपील की। साथ ही आमजन को साइबर अपराधों से बचाव व नशे के सेवन से होने वाले दुष्परिणामों के बारे में बताया। यह भी पढ़ें- Pithoragarh News: बिना सत्यापन किरायेदार ना रखने की अपील

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...