पिथौरागढ़, जुलाई 19 -- Pithoragarh News: पिथौरागढ़। नगर के बीडी पांडे जिला अस्पताल में फिजीशियन के पद पर तैनात डॉ. डीएस धर्मशक्तू का स्थानांतरण होने पर उन्हें भावभीनी विदाई दी गई। जिला अस्पताल में हुए कार्यक्रम के दौरान उनका जिला अस्पताल से स्थानांतरण होने पर कर्मचारियों ने उन्हें गिफ्ट देकर सम्मानित किया। इस दौरान कर्मचारियों ने जिला अस्पताल में उनकी ओर से दिए गए योगदान की सराहना की। डॉ. धर्मशक्तू ने कर्मचारियों के सहयोग के लिए उनका आभार जताया। कार्यक्रम में पीएमएस डॉ. डीपी सिंह, कमलेश जोशी, नर्सिंग अधिकारी मीना गुप्ता, पल्लवी सिंह, कंचन नाथ, अंजली सिंह, भावना सहित अन्य कर्मचारीगण मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...