Pithoragarh News: फार्मासिस्टों ने विधायक महर को दिया ज्ञापन
पिथौरागढ़, अगस्त 27 -- Pithoragarh News: संतोष, पिथौरागढ़। डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने पांच सूत्रीय मांगों के निराकरण की मांग को लेकर पिथौरागढ़ विधायक मयूख महर को ज्ञापन दिया। गुरुवार को जिला अध्यक्ष केएस अधिकारी के नेतृत्व में कर्मियों ने 10 वर्ष की सेवा पूर्ण होने पर प्रथम पदोन्नति वेतनमान देने, एसीपी, एमएसीपी की विसंगतियां दूर करने सहित अन्य मांगों पर कार्रवाई की मांग की। विधायक महर ने शासन स्तर पर इस संबध में वार्ता करने का आश्वासन दिया। इस दौरान जिला मंत्री गिरीश चंद्र जोशी, गंगोलीहाट के ब्लॉक अध्यक्ष दीप प्रकाश पंत, नवीन जंगपांगी, सुनील नाथ सहित अन्य लोग शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.