पिथौरागढ़, अक्टूबर 4 -- Pithoragarh News: पिथौरागढ़, संवाददाता। मानस कॉलेज में नवप्रवेशित विद्यार्थियों के स्वागत के लिए आयोजित फ्रेशर्स पार्टी में प्रियांशी बिष्ट ने मिस फ्रेशर और प्रद्युम्न ओझा ने मिस्टर फ्रेशर का खिताब अपने नाम किया। बैंकिंग एंड फाइनेंशियल मैनेजमेंट विभाग के विद्यार्थियों के पारंपरिक पहाड़ी युगल नृत्य को सर्वश्रेष्ठ प्रस्तुति के खिताब से नवाजा गया। लोक गायक कैलाश कुमार, दीपिका राज और उनकी टीम ने उत्तराखंडी लोक संगीत से लोगों को मंत्रमुग्ध किया। संचालन इवेंट हेड योगेश भट्ट और अन्य छात्रों ने संयुक्त रूप से किया। इस मौके पर मुख्य अतिथि सोबन सिंह जीना विवि के पूर्व कुलपति प्रो. एनएस भंडारी, मानस ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के चेयरमैन डॉ. अशोक कुमार पंत, निदेशक देवाशीष पंत, प्रबंध निदेशक कंचन पंत, मीनू भट्ट, ललित पंत, जीएस बोहर...