पिथौरागढ़, अगस्त 18 -- Pithoragarh News: योगेश जोशी, पिथौरागढ़। स्वास्थ्य विभाग में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों ने अपनी न्यायोचित मांगों को लेकर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. जेएस चुफाल के माध्यम से स्वास्थ महानिदेशक को ज्ञापन भेजा। कर्मचारियों ने वन टाइम सेटलमेंट के तहत कनिष्ठ सहायक, ओटी सहायक, लैब सहायक और डार्क रूम सहायक के पदों पर पदोन्नति किए जाने की मांग प्रमुखता से उठाई। नर्सिंग संवर्ग की भांति कर्मचारियों को पौष्टिक आहार भत्ता दिए जाने की मांग भी की गई। कर्मचारियों ने कहा कि लंबे समय से लंबित मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई की जानी चाहिए। इस दौरान जिलाध्यक्ष ललित शाह, सुरेश नाथ, सुरेश बिष्ट, रेखा, दीपा बिष्ट, राहुल भट्ट आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- स्वास्थ्य कर्मचारियों ने पदोन्नति और पौष्टिक आहार भत्ते की मांग उठाई

हिंदी हिन्दुस्तान की स...