पिथौरागढ़, अक्टूबर 7 -- Pithoragarh News: पिथौरागढ़। राजकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज मूनाकोट ने सेवा संकल्प अभियान के तहत रक्तदान शिविर का आयोजन किया। इस दौरान कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने रक्तदान किया। इस मौके पर जिला चिकित्सालय की टीम ने रक्तदान प्रक्रिया में सहयोग किया। इस दौरान हृदयेश अवस्थी, सुरेश चंद्र मौनी, ऋचा पंत, योगेश, कशिश, संजय, कार्तिक, विपिन सहित अन्य छात्र-छात्राएं शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...