पिथौरागढ़, सितम्बर 10 -- Pithoragarh News: पिथौरागढ़। थल पुलिस ने राजकीय बालिका इंटर कॉलेज थल में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। थानाध्यक्ष गणेश दत्त भट्ट के नेतृत्व में पुलिस विद्यालय पहुंची। इस दौरान पुलिस ने छात्राओं व शिक्षिकाओं को साइबर अपराध, डिजिटल अरेस्ट, साइबर सुरक्षा, नशे के दुष्प्रभाव व महिला सम्बन्धी अपराधों को लेकर जागरूक किया। साथ ही जीआरएम/एमआरएम पोर्टल, साइबर हेल्पलाइन नम्बर 1930 के बारे में जानकारी दी। टीम में अपर उप निरीक्षक भुवन पांडे, हेड कांस्टेबल राजेश कुमार, हेड कांस्टेबल शंकर देवड़ी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...