Pithoragarh News: पुलिस ने छात्र-छात्राओं को जागरूक किया
पिथौरागढ़, अक्टूबर 6 -- Pithoragarh News: पिथौरागढ़। पुलिस ने साइबर सुरक्षा अभियान 2.0 के तहत जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान सभी थाना प्रभारियों ने अपने-अपने थाना क्षेत्रों के विद्यालयों व गांवों में पहुंचकर लोगों को साइबर अपराध के बढ़ते मामलों को लेकर जागरूक किया। साथ ही छात्र-छात्राओं व आमजन को ऑनलाइन ठगी, फर्जी लिंक, डिजिटल अरेस्ट, सोशल मीडिया फ्रॉड, ओटीपी व बैंकिंग धोखाधड़ी से बचाव के उपाय बताएं। पुलिस ने आमजन से साइबर ठगी होने पर उनकी सूचना हेल्पलाइन नम्बर 1930 पर देने को कहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.