पिथौरागढ़, नवम्बर 20 -- Pithoragarh News: पिथौरागढ़। पुलिस ने एक व्यक्ति का गिरा हुआ पर्स लौटाकर उसे राहत पहुंचाई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, जौलजीबी मेले में रात्रि ड्यूटी के दौरान अपर उप निरीक्षक महेश पन्त को मेला मैदान में एक पर्स गिरा हुआ मिला। जिसमें नकद धनराशि सहित अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज थे। पुलिस ने पर्स स्वामी दान सिंह को उसका पर्स लौटा दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...