पिथौरागढ़, सितम्बर 8 -- Pithoragarh News: संतोष, पिथौरागढ़। शहर के पुरानी बाजार वार्ड की संकरी गली में बना एक गहरा गड्ढा इन दिनों राहगीरों के लिए मुसीबत का सबब बन चुका है।

स्थान की गंभीरता मुख्य पैदल मार्ग के बीचों-बीच खुला यह गड्ढा न केवल रोजाना आवाजाही करने वाले लोगों के लिए परेशानी खड़ी कर रहा है, बल्कि हर पल किसी बड़े हादसे को भी न्योता दे रहा है। आलम यह है कि इस पर बिछाया गया जर्जर ढांचा लोगों के कदम रखते ही बुरी तरह हिलने लगता है, जिससे विशेषकर महिलाओं, छोटे बच्चों और बुजुर्गों के नीचे गिरने का खतरा लगातार बना हुआ है। स्थानीय लोगों का कहना है कि रोज सैकड़ों लोग इस रास्ते का इस्तेमाल करते हैं। संकरी गली होने के कारण यहां से बचकर निकलना भी बेहद मुश्किल होता है। रात के अंधेरे में तो इस स्थान से गुजरना सीधे-सीधे चोट को दावत देने जैसा है...