पिथौरागढ़, अक्टूबर 2 -- Pithoragarh News: पिथौरागढ़। नगर के पीएनएफ पब्लिक स्कूल में छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। विद्यालय में बीते रोज हुए कार्यक्रम के दौरान भाजपा प्रदेश मंत्री दीपिका बोहरा ने मोस्टामानो मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेने वाले छात्र-छात्राओं को बारी-बारी से स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस दौरान दीपिका ने विद्यालय की शिक्षण व्यवस्था को भी देखा और सराहना की। विद्यालय के प्रबंधक दीक्षांत अरोरा ने दीपिका का आभार जताया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...