पिथौरागढ़, अगस्त 14 -- Pithoragarh News: प्रकाश पांडेय, पिथौरागढ़। सीमांत की महिलाओं के हुनर और रचनात्मकता को बाजार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से ऐंचोली में सेवा सहेली आउटलेट का शुभारंभ हुआ। आउटलेट में महिलाओं की ओर से वेस्ट मैटेरियल और स्थानीय संसाधनों से तैयार किए गए उपयोगी व सजावटी उत्पाद बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे। इससे बेकार सामग्री के सदुपयोग के साथ ही महिलाओं को स्वरोजगार से जुड़ने और अपने उत्पादों को बाजार तक पहुंचाने का अवसर मिलेगा। सेवा उत्तराखंड संस्था की ओर से ऐंचोली में सेवा सहेली आउटलेट शुरू किया गया।

उद्घाटन समारोह मेयर कल्पना देवलाल ने रिबन काटकर आउटलेट का उद्घाटन किया। मेयर कल्पना ने कहा कि समूह की ओर से यह पहला आउटलेट शुरू किया गया है,जो महिला सशक्तीकरण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। आउटलेट के माध्यम से महिला उत्पादकों को...