पिथौरागढ़, अक्टूबर 28 -- Pithoragarh News: संतोष आर्यन, पिथौरागढ़। जनपद में नगर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक सड़कों पर बने बिना मार्किंग वाले स्पीड ब्रेकर वाहन चालकों के लिए खतरा बन रहे हैं। बुधवार को पूर्व जिला पंचायत सदस्य जगदीश कुमार ने बयान जारी कर कहा कि नगर के आंतरिक मार्गों और ग्रामीण क्षेत्रों को जोड़ने वाली सड़कों पर जगह-जगह स्पीड ब्रेकर बनाए गए हैं, लेकिन कई स्थानों पर इन पर सफेद-पीली पट्टियां या रिफ्लेक्टर नहीं लगाए गए हैं। ऐसे में वाहन चालकों को अचानक सामने आए गति अवरोधक का पता नहीं चल पाता। इससे वाहन अनियंत्रित होने और खासकर दोपहिया वाहन चालकों के चोटिल होने का खतरा बना रहता है।उन्होंने कहा कि बिना संकेतक वाले स्पीड ब्रेकरों से बुजुर्गों, गर्भवती महिलाओं और मरीजों को भी परेशानी उठानी पड़ती है। पूर्व जिला पंचायत सदस्य ने प्रशा...