पिथौरागढ़, जुलाई 24 -- Pithoragarh News: प्रकाश पांडेय, पिथौरागढ़। सड़क पर लापरवाही और यातायात नियमों का उल्लंघन कर स्टंटबाजी करना एक युवक को भारी पड़ गया। पिथौरागढ़ पुलिस ने ऐंचोली क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए युवक को गिरफ्तार कर उसकी बाइक सीज कर दी। उपनिरीक्षक कमलेश जोशी ने चेकिंग के दौरान एचोली में युवक सुजल थापा को संदिग्ध अवस्था में रोका। जांच में पाया कि युवक शराब के नशे में वाहन चला रहा था। उसने बाइक की नम्बर प्लेट फोल्ड कर रखी थी और वाहन का रंग भी काले रंग में परिवर्तित कर दिया था, जिससे उसकी पहचान छिपाई जा सके। पुलिस ने यातायात नियमों के उल्लंघन और अन्य संबंधित धाराओं के तहत युवक का 32 हजार का चालान किया और बाइक को सीज कर दिया। यह भी पढ़ें- Pithoragarh News: शराब के नशे में स्टंटबाजी करने वाले युवक का 32 हजार का चालान

हिंदी हिन...