पिथौरागढ़, अक्टूबर 22 -- Pithoragarh News: संतोष, पिथौरागढ़। सब जूनियर व जूनियर बालक-बालिका वर्ग की चार दिवसीय उत्तराखण्ड राज्य स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित प्रतियोगिता में 277 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। गुरुवार को स्पोर्ट्स स्टेडियम में राज्य स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता का शुभारंभ डीएम आशीष भटगाई ने किया। डीएम ने प्रतियोगिता में हिस्सा ले रहे सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दी। पहला मुकाबला 54-57 किलो भार वर्ग में पिथौरागढ़ के गौरव सिंह व नैनीताल के शौर्य बिष्ट के बीच हुआ। जिसमें गौरव ने शौर्य को पराजित किया। सब-जूनियर बालक वर्ग के प्री-क्वार्टर मुकाबलों में 43-46 किग्रा भार वर्ग में स्पोर्ट्स हॉस्टल कोटद्वार के मयंक अधिकारी ने पिथौरागढ़ के योगेश प्रसाद को पराजित किया। यह भी पढ़ें- Dehradun News:...