पिथौरागढ़, सितम्बर 17 -- Pithoragarh News: संतोष, पिथौरागढ़। विधायक चैंपियंस ट्रॉफी के दूसरे दिन आज अंडर-14 बालक व बालिका वर्ग की खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। दिनभर मैदान में नन्हे खिलाड़ियों के बीच जबरदस्त उत्साह और प्रतिस्पर्धा देखने को मिली। स्पोर्टस स्टेडियम में विधायक चैंपियन ट्राफी के तहत विभिन्न प्रतियोगिताएं हुई। बालिका वर्ग की 60 मीटर रेस में चांदनी ने पहला,कविता चंद ने दूसरा और दीप्ति ने तीसरा स्थान हासिल किया। बालक वर्ग के 600 मीटर रेस में मयंक बसेडा ने पहला,सोहन कुमार ने दूसरा,तन्मय ने तीसरा स्थान हासिल किया। बालिका वर्ग में तनुजा भट्ट ने पहला,संध्या ने दूसरा,सिमरन ने तीसरा स्थान हासिल किया। 60 मीटर रेस में हिमांशु कुमार ने पहला, मयंक बसेडा ने दूसरा, सोहन कुमार ने तीसरा स्थान हासिल किया। यह भी पढ़ें- Champawat News: जीआईसी ...