पिथौरागढ़, सितम्बर 3 -- Pithoragarh News: संतोष आर्यन, पिथौरागढ़। नगर के केमू स्टेशन के पास पिकप से सब्जी निकालते समय एक व्यक्ति घायल हो गया है। जानकारी के अनुसार ऐंचोली निवासी 45 वर्षीय राजू गुप्ता सब्जी का वाहन चलाता है। गुरुवार सुबह व्यक्ति केमू स्टेशन के पास अपने पिकप से सब्जी नीचे उतार रहा था। इस दौरान पिकप के हुक में व्यक्ति का हाथ फंस गया, जिससे व्यक्ति के हाथ के पीछे का हिस्सा कट गया। घटना के बाद सूचना मिलने पर परिजन व्यक्ति को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। इस दौरान इमरजेंसी में तैनात एमओ डॉ. कमल ने मरीज को भर्ती कर उसका उपचार शुरू किया। बताया व्यक्ति के पीछे वाले हिस्से में 36 टांके लगे है। बताया चिकित्सकों की देखरेख में व्यक्ति का उपचार जारी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...