पिथौरागढ़, अक्टूबर 3 -- Pithoragarh News: धारचूला। आदि कैलास यात्रा को लेकर बड़ी संख्या में पर्यटकों के यहां पहुंचने से जाम की स्थिति गंभीर होती जा रही है। शनिवार को निगालपानी पेट्रोल पंप से गलाती मोटर पुल के बीच दिनभर ही नियमित अंतराल में जाम लगा। दोपहर के समय तो करीब दो घंटे तक लोगों को जाम में फंसना पड़ा। स्थानीय लोगों के साथ ही पर्यटक भी परेशान नजर आए। स्थानीय खड़क सिंह दानू ने बताया कि जाम का एक बड़ा कारण बेतरतीब तरीके से सड़क किनारे पार्क होने वाले वाहन भी हैं। साथ ही बदहाल सड़क भी मुसीबत बन रही है। आए दिन ही जाम से जूझना पड़ रहा है। उन्होंने प्रशासन से समस्या का संज्ञान लेकर आवश्यक कार्रवाई की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...