पिथौरागढ़, नवम्बर 29 -- Pithoragarh News: बेरीनाग। अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार की ओर से तपेश्वर महादेव मंदिर परिसर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। रविवार सुबह महिलाओं ने तपेश्वर महादेव मंदिर से शुरू होकर नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए नाग मंदिर,डिग्री कॉलेज मैदान से वापस तपेश्वर महादेव मंदिर तक कलश यात्रा निकाली। मंदिर परिसर में नौ कुंडीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया गया। व्यास सुनील शर्मा ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधि-विधान से पूजा-अर्चना संपन्न कराई। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष हेमवन्ती पंत, सभासद नीरू कार्की, पूर्व सभासद आशा भैसोड़ा, आशा, भावना दसौनी, जीवन पंत, डॉ. रश्मि पंत, गोविंद खाती, रत्नाकर पांडेय, संतोष पंत, योगेश सिंह कार्की और पंकज पंत सहित अन्य श्रद्धालु मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Pithoragarh News: आध्यात...