पिथौरागढ़, जुलाई 24 -- Pithoragarh News: पिथौरागढ़। सोबला-उमचिया मोटर मार्ग पर स्थित नेकल गधेरे में नाले को दो अलग-अलग स्थानों से डायवर्ट करते हुए दो अस्थायी पैदल पुल और पैदल मार्ग का निर्माण कार्य पूरा कर लिया गया है। इसके बाद क्षेत्र में पैदल आवागमन सुचारु रूप से शुरू हो गया है। पीएमजीएसवाई के अधिकारियों ने बताया कि नाले का जलस्तर कम होते ही मोटर मार्ग के अस्थायी डायवर्जन की मरम्मत और पुनर्स्थापन का कार्य किया जाएगा। इसके बाद मोटर वाहनों के लिए भी मार्ग को जल्द सुचारु कर दिया जाएगा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...