पिथौरागढ़, सितम्बर 23 -- Pithoragarh News: गोविंद चावला, बेरीनाग। ​बर्षायत विद्यालय में नशामुक्त उत्तराखण्ड अभियान के कार्यक्रम का आयोजन हुआ। बुधवार को एसएमसी अध्यक्ष नीता देवी ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान विद्यालय प्रबन्धन समिति की बैठक भी हुई। प्रधानाध्यापक केएन पन्त ने समिति सदस्यों व छात्र-छात्राओं को नशा मुक्ति अभियान के उद्देश्यों के बारे में जानकारी दी। बाद में बच्चों के बीच निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में दिव्या ने पहला, हर्षित कुमार ने दूसरा व चन्द्रकला खोलिया ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। बाद में ग्रामीणों ने डुडरिया, प्राथमिक विद्यालय होते हुए जूनियर हाईस्कूल मुख्य मार्ग में उगी कटीली झाड़ियों को काटकर उसकी सफाई की।​ यह भी पढ़ें- Dehradun News: नशे के खिलाफ छात्राओं रैली निकाल किया जागरूक इस दौरान ...