पिथौरागढ़, नवम्बर 3 -- Pithoragarh News: पिथौरागढ़। बडालू निवासी अन्तराष्ट्रीय महिला बॉक्सर निकिता चंद को उत्तराखण्ड गौरव पुरस्कार मिलेगा। देहरादून में आयोजित एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी निकिता को सम्मानित करेंगे। निकिता ने बीते दिनों इण्डोनेशिया के जकार्ता शहर में आयोजित हुई अण्डर-23 एशियन बॉक्सिंग चैम्पियनशिप में 60 किग्रा भार वर्ग में देश के लिए रजत पदक जीता था। निकिता की छोटी बहन खुशी चंद भी अन्तर्राष्ट्रीय बॉक्सर है। दोनों बहनें प्रशिक्षक विजेंद्र मल्ल से प्रशिक्षण ले रहीं हैं। पुरस्कार के लिये चयनित होने पर जिला क्रीड़ा अधिकारी अनूप बिष्ट सहित अन्य खेलप्रेमियों ने खुशी व्यक्त की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...