पिथौरागढ़, सितम्बर 5 -- Pithoragarh News: संतोष, पिथौरागढ़। तराई क्षेत्र नानकमत्ता से स्मैक तस्करी कर सीमांत ला रहे एक व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार किया। पुलिस आरोपी से नशे के स्रोत व उससे जुड़े अन्य व्यक्तियों के संबंध में पूछताछ कर रही है। शनिवार को पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कोतवाल ललित मोहन जोशी के नेतृत्व में पुलिस ने बीते रोज ऐंचोली बैरियर में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान टीम ने स्कूटी सवार एक व्यक्ति को रोका। जांच के दौरान स्कूटी सवार मोहम्मद वासिद निवासी आमलपुर गजरौला थाना बिथरी, बरेली यूपी हाल लिन्ठ्यूड़ा के पास से पुलिस को 24.4ग्राम स्मैक बरामद हुई। पूछताछ में संबंधित ने बताया कि वह नानकमत्ता से किसी व्यक्ति से स्मैक खरीदकर लाया था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 8/21/60 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत किया है। कोतवा...