पिथौरागढ़, अक्टूबर 20 -- Pithoragarh News: पिथौरागढ़। थल व जौलजीबी पुलिस ने शराब के नशे में वाहन चलाने पर दो लोगों को पकड़ा है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार थल पुलिस ने क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस को वाहन चालक बहादुर सिंह शराब के नशे में वाहन चलाते हुए मिला। इधर जौलजीबी पुलिस को चेकिंग अभियान के दौरान वाहन चालक अनिल सिंह शराब के नशे में वाहन चलाते हुए मिला। पुलिस ने संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...