पिथौरागढ़, जुलाई 29 -- Pithoragarh News: पिथौरागढ़। जनपद में नशे की हालत में वाहन चलाने वाले लोगों के खिलाफ पुलिस का अभियान जारी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सभी थाना प्रभारियों ने अपने-अपने थाना क्षेत्रों में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान जौलजीबी पुलिस को वाहन चालक अर्जुन सिंह, बलुवाकोट पुलिस को वाहन चालक त्रिलोक सिंह व गंगोलीहाट पुलिस को वाहन चालक मनोज राम नशे की हालत में वाहन चलाते हुए मिलें। पुलिस ने तीनों के खिलाफ कार्रवाई कर वाहन सीज कर लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...