पिथौरागढ़, जुलाई 26 -- Pithoragarh News: प्रकाश पांडेय, पिथौरागढ़। पुलिस ने शराब पीकर वाहन चलाने, सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग करने और होटल-ढाबों में अवैध रूप से शराब बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई की है। अलग-अलग मामलों में पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए तीन वाहनों को सीज किया है। नगर क्षेत्र में पुलिस टीम ने सार्वजनिक स्थान पर शांति व्यवस्था भंग करने और पुलिस के निर्देशों की अवहेलना करने के आरोप में भाटकोट निवासी पुष्कर सिंह और ऐंचोली निवासी गोपाल सिंह को गिरफ्तार किया। दोनों के खिलाफ धारा 172 बीएनएसएस के तहत चालानी कार्रवाई की गई। थल क्षेत्र में पुलिस ने शराब के नशे में वाहन चलाने के आरोप में दुरलेख निवासी ईश्वर सिंह, भुकुंडा निवासी रमेश चंद्र जोशी और अलगड़ा निवासी संजय सिंह को गिरफ्तार किया। यह भी पढ़ें- Pithoragarh News: ...