पिथौरागढ़, सितम्बर 24 -- Pithoragarh News: संतोष आर्यन, पिथौरागढ़। अस्कोट पुलिस ने नशे में वाहन चलाने वाले चालक के खिलाफ कार्रवाई की है। चौकी प्रभारी ओगला नीरज चौहान सहित अन्य पुलिस कर्मियों ने क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस को वाहन चालक प्रेम बल्लभ नशे में वाहन चलाते हुए मिला। पुलिस ने संबंधित के खिलाफ कार्रवाई कर वाहन सीज कर लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...