पिथौरागढ़, जुलाई 19 -- Pithoragarh News: पिथौरागढ़। बेरीनाग पुलिस ने नशे की हालत में ट्रक चलाने पर एक वाहन चालक को गिरफ्तार किया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार थाना प्रभारी नरेश कुमार गंगवार के नेतृत्व में पुलिस ने क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस को बची सिंह नशे के हालत में ट्रक में पोल ले जाते हुआ मिला। पुलिस ने संबंधित के खिलाफ कार्रवाई कर ट्रक को सीज किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...