Pithoragarh News: नवोदय स्कूल के बच्चों ने योगाभ्यास किया
पिथौरागढ़, अगस्त 4 -- Pithoragarh News: संतोष आर्यन, पिथौरागढ़। सीमांत के पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय में फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल के तहत विभिन्न कार्यक्रम हुए। कार्यक्रमों की शुरूआत राष्ट्रगीत गायन के साथ हुई। बाद में योग शिक्षक धनंजय जोशी ने छात्रों को दैनिक जीवन में योग के इस्तेमाल से होने वाले शारीरिक व मानसिक लाभ के बारे में बताया। इस दौरान उन्होंने छात्रों को योग के विभिन्न आसन भी कराएं। प्राचार्य अमित उप्रेती ने छात्रों को जीवन में नशा न करने को प्रेरित किया और शपथ दिलाई। बाद में छात्र-छात्राओं के बीच रस्साकसी खेल प्रतियोगिता हुई। वरिष्ठ बालिका सदन ए, कनिष्ठ बालिका सदन ए और शिवालिक व उदयगिरी सदन विजेता रहे। यह भी पढ़ें- नवोदय विद्यालय मकपा में फिट इंडिया मूवमेंट के तहत योग शिविर आयोजित
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.