Pithoragarh News: नगर में स्काई लिफ्ट वाहन का संचालन शुरु
पिथौरागढ़, जुलाई 8 -- Pithoragarh News: पिथौरागढ़। नगर में ऊंचाई पर लगी स्ट्रीट लाइटों के रखरखाव और मरम्मत कार्य को आसान बनाने के लिए नगर निगम ने स्काई लिफ्टर वाहन की शुरुआत की है। बुधवार को मेयर कल्पना देवलाल ने हरी झंडी दिखाकर वाहन को रवाना किया। मेयर कल्पना ने कहा कि स्काई लिफ्टर वाहन की मदद से ऊंचाई पर लगी स्ट्रीट लाइटों के रखरखाव व मरम्मत, विद्युत कार्य, पेड़ों की छंटाई, होर्डिंग और सूचना पट्टों के रखरखाव समेत अन्य कार्य सुगमता से किए जा सकेंगे। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी आधुनिक तकनीकों और संसाधनों का उपयोग कर नगर की आधारभूत सुविधाओं को और बेहतर बनाया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान सहायक नगर आयुक्त राजदेव जायसी, पार्षद मोहित चौसाली, पुष्पा उप्रेती, दिनेश कापड़ी, राहुल लुंठी, नीरज कोठारी, विक्रम वाल्मीकि, डेरिक वास्टन, भूपेंद्र कठायत, प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.