पिथौरागढ़, अक्टूबर 9 -- Pithoragarh News: पाटी। नगर पंचायत पाटी के नवनिर्वाचित सदस्यों के शपथ ग्रहण समारोह में जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों मौजूद उपस्थिति रही। एसडीएम उज्जवल डालाकोटी ने नवनिर्वाचित मनोनीत सदस्य विमला सोराड़ी, प्रकाश भट्ट, महेश बिष्ट एवं तेज सिंह बिष्ट को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस दौरान उपस्थित लोगों ने नवनिर्वाचित सदस्यों को नई जिम्मेदारी मिलने पर शुभकामनाएं दीं। शपथ ग्रहण समारोह में जिले के प्रथम नागरिक एवं जिला पंचायत अध्यक्ष आनंद सिंह अधिकारी,ईओ कमल सिंह मेहता,नगर पंचायत अध्यक्ष नारायण लाल,सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी अतिथियों ने नवनिर्वाचित सदस्यों को बधाई देते हुए नगर के विकास में सक्रिय भूमिका निभाने की अपेक्षा जताई। नगर पंचायत के नवनिर्वाचित सदस्यों के शपथ ग्रहण के साथ ही नगर क्षेत्र में विक...