पिथौरागढ़, अक्टूबर 24 -- Pithoragarh News: संतोष, पिथौरागढ़। नगर के नया बाजार वार्ड में स्थित महर्षि वाल्मीकि पार्क का सौंदर्यीकरण कर नगर निगम ने चमका दिया है। शनिवार को मेयर कल्पना देवलाल व पार्षद करन सिंह ने सौंदर्यीकरण कार्य संपन्न होने के बाद पार्क का विधिवत शुभारंभ किया। इस दौरान मेयर ने कहा कि निगम के सभी वार्डो में स्थित पार्कों को स्वच्छ, सुंदर एवं सुव्यवस्थित बनाते हुए आमजन को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। कहा कि नया बाजार वार्ड के लोग लंबे समय से पार्क के सौंदर्यीकरण की मांग उठा रहे थे, जिसे नगर निगम ने तत्परता से पूरा किया। मेयर कल्पना ने कहा कि पार्क के सौंदर्यीकरण से न केवल क्षेत्र की सुंदरता में वृद्धि करेगा, बल्कि वार्ड के लोगों को एक स्वच्छ सुंदर एवं सकारात्मक वातावरण भी प्रदान करेगा। यह भी पढ़ें- Pithoragarh News...