Pithoragarh News: दो साल में ही उखड़ने लगा चौपाता-बथौली मार्ग का डामर
पिथौरागढ़, जुलाई 19 -- Pithoragarh News: प्रकाश पांडेय, पिथौरागढ़। कनालीछीना ब्लॉक क्षेत्र के चौपाता-बथौली सड़क मार्ग की बदहाल स्थिति से ग्रामीणों में नाराजगी है। सड़क पर जगह-जगह बने गड्ढे और उखड़ता डामर वाहन चालकों व लोगों के लिए परेशानी का कारण बन गया है। स्थानीय निवासी महेन्द्र सिंह ने रविवार को बताया कि दो वर्ष पूर्व प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना की ओर से मार्ग पर डामरीकरण का कार्य कराया गया था। दो साल के भीतर ही सड़क की हालत फिर से खराब होने लगी है। कई स्थानों पर डामर उखड़ चुका है और गड्ढे बन गए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क की खराब हालत के कारण दोपहिया और चारपहिया वाहन चालकों को आवाजाही में जोखिम उठाना पड़ रहा है। यह भी पढ़ें- Pithoragarh News: चौपाता-बथौली सड़क में गड्ढे हुए बारिश के दौरान स्थिति और भी खराब हो जाती है, जिससे दु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.