Pithoragarh News: दो लोगों को सांप ने डसा
पिथौरागढ़, अगस्त 31 -- Pithoragarh News: संतोष, पिथौरागढ़। नगर क्षेत्र में दो लोगों को सांप ने डसा है। जानकारी के अनुसार मड़खड़ायत निवासी 36 वर्षीय हेमा खड़ायत रविवार शाम खेतों से चारा काट रही थी। इस दौरान अचानक एक सांप ने उसे डस लिया। घटना के बाद परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। इधर पांडेगांव निवासी 53 वर्षीय हरीश पन्त को केमू स्टेशन के पास सांप ने डस लिया। दोनों का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। चिकित्सकों के अनुसार दोनों की स्थिति खतरे से बाहर है। यह भी पढ़ें- Pithoragarh News: केमू स्टेशन पर व्यक्ति को सांप ने डसा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.