पिथौरागढ़, जुलाई 8 -- Pithoragarh News: पिथौरागढ़। सीमांत के मुवानी-दवानी व मड़ेगांव क्षेत्र में दो महिलाओं को सांप ने डस लिया। जानकारी के अनुसार मुवानी-दवानी निवासी 65 वर्षीय बसंती देवी अपने घर के पास वाले खेत से घास काट रही थी। इस दौरान अचानक एक सांप ने उन्हें डस लिया। जिसके बाद परिजन उन्हें जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। इधर मड़ेगांव क्षेत्र में भी घास काटते समय 27 वर्षीय बबली देवी को सांप ने डस लिया। जिसके बाद परिजन उन्हें भी जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां इमरजेंसी में तैनात चिकित्सक डॉ. अमन आलम ने महिला को भर्ती कर उसका उपचार शुरू किया। चिकित्सकों के अनुसार दोनों महिलाओं की स्थिति खतरे से बाहर है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...