पिथौरागढ़, अक्टूबर 27 -- Pithoragarh News: संतोष आर्यन, बेरीनाग। नगर के प्रसिद्ध सैम देवता मंदिर में आगामी 23 नवंबर से दो दिवसीय बौराणी कौतिक का आयोजन किया जाएगा। महोत्सव की तैयारियों को लेकर आयोजित बैठक में लोकसंस्कृति के संरक्षण और संवर्धन पर चर्चा की गई। समिति के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह बोरा की अध्यक्षता में हुई बैठक में स्थानीय लोक कलाकारों के साथ प्रदेशभर के ख्याति प्राप्त कलाकारों को मंच पर आमंत्रित करने पर विचार-विमर्श किया गया। बताया गया कि कार्तिक पूर्णिमा की मध्यरात्रि को निकलने वाली सदियों पुरानी धार्मिक और पारंपरिक मशाल झांकी इस वर्ष भी महोत्सव का मुख्य आकर्षण रहेगी।बैठक में उपाध्यक्ष चंदन सिंह बोरा, सचिव ममता बोरा, कोषाध्यक्ष केशर सिंह बोरा, संरक्षक गोकुल सिंह बोरा, पूर्व जिला पंचायत सदस्य महेश राम लोहिया, पंकज सिंह, अनिल कुमार...